प्रेस नोट, शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज तीसरे दिन शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जालोर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा जालौर को ज्ञापन प्रस्तुत किया संघर्ष समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह के अनुसार आज के ज्ञापन में समिति ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि जिन शिक्षकों की रीट प्रमाण पत्रों एवं बाहरी डिग्री की जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा करवाई जा चुकी उनके अभी तक वेतन स्तरीकरण एवं नियमितीकरण जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा द्वारा नहीं किये जा रहे हैं जालौर जिले के 2018, 2021 एवं 2022 शिक्षक भर्ती के तृतीय श्रेणी शिक्षक पिछले चार वर्षों से फिक्स वेतन पर अपना कार्य कर रहे हैं जबकि नियमानुसार उनका परीवीक्षाकाल पूर्ण हुए दो वर्ष बीत चुके हैं, कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से संघर्ष समिति ने आग्रह किया कि जिला शिक्षा अधिकारी को वाजिब समस्या का निराकरण नहीं कर रहे हैं जिससे जालौर जिले के आम शिक्षकों में जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो रहा है शिक्षक पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दे रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई वार्तालाप नहीं किया जा रहा है एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद से भी संघर्ष समिति ने निवेदन किया की अति शीघ्र शिक्षकों की समस्या का निराकरण किया जावे नहीं तो इस आंदोलन को तेज किया जाएगा, संघर्ष समिति को जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जिला स्तर से समिति बन चुकी है कल डीईसी की बैठक आयोजित होगी जिसमें प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा संघर्ष समिति ने जब तक आदेश जारी नहीं होंगे तब तक धरना एवं प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है आज धरने एवं प्रदर्शन स्थल पर सभा का आयोजन हुआ सभा को संबोधित करते हुए जय करण खिलेरी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रगतिशील ने कहा कि प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी इस आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं लेकिन शिक्षक पिछले तीन दिनों से सड़कों पर है इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस आंदोलन को जन आंदोलन के रूप में हम प्रस्तुत करेंगे, सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने जिला प्रशासन से निवेदन किया कि जिला शिक्षा अधिकारी को पाबंद किया जावे की संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों से द्विपक्षीय वार्ता कर समस्या का निराकरण हो जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा, सभा को संबोधित करते हुए प्रगतिशील के संरक्षक पूनम चंद बिश्नोई ने कहा कि बड़ा खेद का विषय है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी वाजिब समस्या का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने संघर्ष को और मजबूती से लड़ने का शिक्षकों से आवाहन किया, शिक्षक संघ प्रतिशील के लुंबाराम जी पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में में जब तक समस्या का समाधान नहीं नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा ।आज की सभा में शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष हीर सिंह ने अपने उद्बबोधन में कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया है जल्दी ही शिक्षकों के वेतन नियमितीकरण के आदेश होंगे और यदि आदेश नहीं हुऐ तो शिक्षक संघ राष्ट्रीय भी इस आंदोलन को और मजबूती प्रदान करेगा, आज के संघर्ष और आंदोलन में जालौर जिले के तमाम ब्लॉकों से सैकड़ो शिक्षकों की भागीदारी रही, आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर शिक्षको ने नारेबाजी की एवं सरकार तक अपनी बात पहुंचाई आज के प्रदर्शन में रानी नागर, विनोद योगी, दुर्ग सिंह, स्नेह लता, मनीषा कुमारी, गोपाराम, कमला कुमारी, निरमा कुमारी, दुर्गा मीणा, संयोजक लक्ष्मी नारायण मेवाराम आदि शिक्षकों ने अपने विचार प्रकट किया



