117 दिन बाद खत्म हुआ ‘भैराना धाम बचाओ’ आंदोलन

दूदू (जयपुर) 5 अगस्त।दूदू के बहुचर्चित “भैराना धाम बचाओ, रीको भगाओ” आंदोलन का बुधवार को आखिरकार पटाक्षेप हो गया। पिछले 117 दिनों से लगातार चल रहा संत समाज का धरना जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक की मौजूदगी में समाप्त हो गया। जहाँ बीचुन गांव में 800 बीघा में प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र के पुनर्नियोजन को लेकर प्रशासन और भैराना धाम बचाओ समिति के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक बुधवार को भैराना धाम पहुंचे, जहां उन्होंने संत समाज और समिति के प्रतिनिधियों से चर्चा की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र के पुनर्नियोजन में वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक आस्था, स्थानीय रीति-रिवाजों और ऐतिहासिक धरोहरों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही परिक्रमा मार्ग, दादू खोल और आसपास के क्षेत्र का संरक्षण करते हुए हरित वन विकसित किए जाएंगे।।भैराना धाम के संत रामरतन दास महाराज ने कहा कि सरकार ने समिति की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए सकारात्मक पहल की है। इसी विश्वास के साथ 117 दिनों से जारी धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। धरना समाप्ति के दौरान एडीएम युगांतर शर्मा, मौजमाबाद एसडीएम बलवीर सिंह, दूदू डीएसपी अनुपम मिश्रा, थाना प्रभारी सुरेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।।इस आंदोलन को क्षेत्र का सबसे चर्चित जनआंदोलनों में माना जा रहा था, जिसमें संत समाज लगातार प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र का विरोध कर रहा था।

Related Posts

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जयपुर में आरक्षण लॉटरी सम्पन्न जयपुर, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत…

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

एक बार फिर आपदा प्रबंधन के अग्रदूत बने सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर्सकूकस में 90 फीट गहरे सूखे कुएं में फंसे चार लोगों की बचाई जान जयपुर जिले में नागरिक सुरक्षा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन