भदोही: स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

जनपद भदोही में संचालित साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी जनपद भदोही के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना ऊंज क्षेत्र अन्तर्गत मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान साईबर पुलिस टीम द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी नई-नई तकनीकों एवं तरीकों का प्रयोग कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस एवं सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल करना, बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी, ओटीपी एवं यूपीआई पिन प्राप्त कर धनराशि निकालना, सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना, फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप, पार्ट टाइम जॉब एवं टेलीग्राम टास्क के नाम पर की जाने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी लालच, भय एवं झूठी जानकारी का सहारा लेकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लोन ऐप, कस्टमर केयर फ्रॉड, फर्जी कूरियर कॉल, सेक्सटॉर्शन, क्यूआर कोड स्कैनिंग फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दी गई और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता संख्या, एटीएम कार्ड विवरण, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाले अज्ञात संदेशों एवं लिंक से सावधान रहें।और साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो वह बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करे, जिससे समय रहते धनराशि को होल्ड अथवा वापस कराए जाने की कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त MRM और GRM पोर्टल के भी विषय में सभी को अवगत कराया गया।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन