जयपुर में समरसता संकल्प सभा, भरतपुर भाजपा ने की सहभागिता

राज्य स्तरीय समरसता संकल्प सभा में भरतपुर भाजपा पदाधिकारियों ने लिया भाग
जयपुर/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय समरसता संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा प्रदेश के संत-महात्माओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 20 लोकसभा क्षेत्रों के लिए वंदन कलश यात्रा एवं समरसता रथों को रवाना किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को प्रदेश के प्रत्येक शहर, गांव और ढाणी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। समरसता रथ जन-जन को सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देंगे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा एवं दिया कुमारी, संगठन महामंत्री अजेय कुमार तथा प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
राज्य स्तरीय समरसता संकल्प सभा में भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा संयोजक गिरधारी लाल गुप्ता के नेतृत्व में भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में सहसंयोजक धर्म सिंह चौधरी, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बिहारी लाल बिश्नोई, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, जिला प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, डीग जिला अध्यक्ष सतीश बंसल, प्रेम कपूर, कृष्णा जाट, मंजू शर्मा, सुरेंद्र सांतरुक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन