श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ नहीं चलेगा

श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ नहीं चलेगा

घटिया ईंटें देखकर भड़कीं डीएम, निर्माण एजेंसी को सख्त चेतावनी

फतेहपुर यूपी के तहसील बिन्दकी के अंतर्गत आस्था के केन्द्र पासी बाबा स्थान पर 66 लाख के यात्री रैन बसेरे का मंगलवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया । मानक के विपरीत गुणवत्ता को लेकर डीएम ने कार्रवाई के दिए संकेत ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की नजर घटिया ईंटों पर पड़ी । ईंटों की गुणवत्ता देखकर डीएम ने मौके पर ही नाराजगी जताई और दो टूक शब्दों में कहा कि जनता के पैसे से बनने वाले निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी ।
दोपहर करीब एक बजे सीडीओ पवन कुमार मीना, बीडीओ कोमल सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचीं जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रैन बसेरे का बारीकी से निरीक्षण किया।

गुणवत्ता पर कड़ी आपत्ति जताते हुए डीएम ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी डाली कि हर हाल में मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने केवल रैन बसेरे तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने पासी बाबा स्थान पर हैंडपंप की बोरिंग, स्ट्रीट लाइट लगाने तथा मुख्य मार्ग से मंदिर परिसर तक आरसीसी सड़क का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। बिंदकी से सोनू गुप्ता के साथ नीलकमल की रिपोर्ट ।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

लालगंज, मीरजापुर । स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगहरा कलां के प्रांगण में चल रहे आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला के आठवें दिन वन गमन का मंचन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा