“फतेहपुर: कार्रवाई के बाद फिर सजा औंग हाईवे चौराहा, अतिक्रमण पर सवाल”

एसडीएम की कार्रवाई के बाद फिर सज गया औंग का हाईवे चौराहा

15 वाहनों के चालान, एक बाइक सीज

टीम के लौटते ही फिर कब्जे में आई सड़क

फतेहपुर, यूपी। तहसील बिंदकी के ग्राम औंग स्थित नेशनल हाईवे चौराहे पर सोमवार शाम प्रशासन ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम बिंदकी निशांत तिवारी और सीओ प्रियांक जैन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले और दुकानों को हटवाया तथा दुकानदारों को दोबारा सड़क पर कब्जा न करने की कड़ी चेतावनी दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने छोटी-बड़ी करीब 15 गाड़ियों के चालान किए, जबकि एक बाइक को सीज कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान कस्बे में किए गए स्थायी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। जबकि प्रशासन की ओर से स्थायी अवैध कब्जाधारकों को पहले ही नोटिस दी जा चुकी हैं ।
बताया जाता है कि औंग कस्बे में हाईवे के दोनों ओर करीब तीन मीटर सरकारी जमीन मौजूद है, जिस पर अतिक्रमणकारियों ने लंबे समय से स्थायी कब्जा कर रखा है। स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभी बाकी है।
एसडीएम और सीओ की टीम करीब एक घंटे तक कार्रवाई करने के बाद जैसे ही वापस लौटी, कुछ ही देर में हाईवे चौराहे पर दुकानदारों ने फिर से अपनी दुकानें सजा लीं। देखते ही देखते चौराहा दोबारा टैक्सी स्टैंड, पार्किंग और बाजार में तब्दील हो गया।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ ही मिनट बाद स्थिति जस की तस हो गई तो करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई का आखिर कितना असर हुआ? दुकानदारों को दी गई चेतावनी भी महज मजाक बनकर रह गई।

कार्रवाई के बाद टीम के एक सदस्य ने बताया कि मलवां बीडीओ के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण अगली कार्रवाई मंगलवार को की जाएगी। अब देखना यह होगा कि मंगलवार को प्रशासन स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई करता है या सोमवार की तरह केवल अस्थायी कब्जे हटाकर औपचारिकता पूरी की जाती है।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार