“देवास VIP कॉलोनी में हड़कंप, बदमाशों ने 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े”

शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र से सटे बजरंगबली नगर पार्ट-2 (VIP कॉलोनी) में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक-दो नहीं बल्कि 4 से 5 चारपहिया वाहनों के शीशे टूटे मिले। बदमाशों ने आर्टिगा, वैगनआर, आई-10 और ऑल्टो K10 जैसी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके कांच फोड़ दिए और फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासियों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति का वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान उसने कथित तौर पर धमकी दी थी कि “यहां गाड़ी खड़ी की तो हवा निकाल दूंगा… कुछ भी हो सकता है।” अब लगातार कई गाड़ियों के कांच टूटने के बाद लोगों का शक उसी व्यक्ति पर जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि जिस कॉलोनी को VIP कॉलोनी कहा जाता है और जहां से चंद कदमों की दूरी पर सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित सोलंकी का निवास भी है, वहां घटना स्थल के आसपास एक भी सीसीटीवी कैमरा नजर नहीं आया। ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
आखिर VIP कॉलोनी में बेखौफ बदमाश कई गाड़ियों के शीशे तोड़कर फरार हो गए और किसी कैमरे में कैद भी नहीं हुए। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती है या यह मामला भी सिर्फ जांच की फाइलों तक सिमटकर रह जाता है।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार