“संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन”

साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल द्वारा पप्पू यादव व राहुल गाँधी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित।

एंकर -दिल्ली संसद परिसर में भगवा चोला धारण कर साधु-संतों का कथित रूप से अपमान किए जाने के विरोध में आज बजरंग दल पखांजूर द्वारा पप्पू यादव एवं राहुल गाँधी पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया इस बीच रोशन बराई विभाग सह संयोजक ने कहा कि भारत की संत परंपरा, सनातन संस्कृति तथा भगवा वस्त्र केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, सेवा और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा किए गए कथित आचरण से साधु-संतों की गरिमा को ठेस पहुँची है और इससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं।
निलेश गाईन जिला सह मंत्री ने कहा कि साधु-संतों के सम्मान की रक्षा करना समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित संवैधानिक संस्थाओं से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ। साधु-संतों के सम्मान एवं सनातन परंपरा की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक प्रतीकों और संत समाज का सम्मान बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, कानून के प्रति सम्मान तथा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में संबंधित व्यक्तियों के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया गया तथा शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Posts

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

संदीप मौर्य✍️ कटनी। नरवाई जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के प्रतिबंधात्मक आदेश की अनदेखी कर बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट…

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त