“देवास में शिवराज सिंह चौहान ने कृषि रोडमैप पेश किया, योजनाओं की समीक्षा”

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को करीब पांच घंटे के प्रवास पर देवास पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने देवास जिले के लिए तैयार किए गए कृषि रोडमैप की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए वैज्ञानिक आधार पर कार्य किया जाएगा।

वीओ :
देवास पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान का भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां दिशा समिति की बैठक में जिले की विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और कृषि विभाग के सहयोग से देवास जिले के लिए कृषि रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें जिले की मिट्टी, जलवायु और प्राकृतिक परिस्थितियों का अध्ययन कर यह तय किया गया है कि कौन-सी फसलें और कौन-सी उन्नत तकनीक किसानों के लिए अधिक लाभदायक होगी। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के बीज, बागवानी क्लस्टर और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेष रूप से काम किया जाएगा, ताकि देवास जिले को आदर्श कृषि जिले के रूप में विकसित किया जा सके।
मूंग खरीदी को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खरीदी तेज गति से चल रही है और आवश्यकता पड़ने पर इसकी अवधि या व्यवस्था को आगे भी बढ़ाया जाएगा।
वहीं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री और कृषि सचिव के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि आज दिशा समिति की बैठक सफल रही है और आज उसी की बात की जाए।
बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णयों और विकास योजनाओं की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को दी। उनके साथ जिले के पांचों विधायक सहित जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम