“गरौठा सम्पूर्ण समाधान दिवस: 59 शिकायतें आईं, 3 का मौके पर निस्तारण”

तहसील गरौठा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने सुनीं शिकायतें

तहसील गरौठा सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पियूष कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 22, पुलिस विभाग की 10, विकास विभाग की 5, विद्युत विभाग की 4, नगर पंचायत की 5, आपूर्ति विभाग की 4 तथा अन्य विभागों से संबंधित 9 शिकायतें शामिल रहीं।
उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने शेष सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।
समाधान दिवस में चिकित्सा अधिकारी करगुवा डॉ. विवेक सोनी सहित पुलिस, स्वास्थ्य, वन, आपूर्ति, कृषि, जल निगम, विद्युत, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं विकास खंड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम