जवाहर नवोदय विद्यालय को लेकर मनावर में धरना-प्रदर्शन

मनावर के लिए स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय को धरमपुरी ले जाने के विरोध में धरना, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने सौंपा ज्ञापन

मनावर की जनता ने कहा- स्वीकृत विद्यालय मनावर में ही बने, शासन से पुनर्विचार की अपील

विज्वल:-

मनावर। मनावर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत बताए जा रहे जवाहर नवोदय विद्यालय को धरमपुरी विधानसभा के ग्राम तारापुर में स्थापित किए जाने की चर्चा के बीच क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने अपने समर्थकों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रमोद गुर्जर को सौंपकर विद्यालय को मनावर में ही स्थापित किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि यदि जवाहर नवोदय विद्यालय की स्वीकृति मनावर विधानसभा के लिए दी गई है, तो उसका निर्माण भी मनावर क्षेत्र में ही होना चाहिए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि किसी स्वीकृत शासकीय संस्था को दूसरे विधानसभा क्षेत्र में स्थापित करना मनावर की जनता और विद्यार्थियों के हितों के विपरीत होगा।

नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलव्ध कराने वाली प्रतिठित संस्था है। ऐसे विद्यालयों में आधुमिक शिक्षण व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं, छात्रावास तथा व्यक्त्त्वि विकास के बेहतर अवसर उपलव्ध होते हैं। इसलिए इसका मनावर में स्थापित होना क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मनावर विधानसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी परिवार निवास करते है, जिनके बच्चों को इस विद्यालय से सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्था किसी अन्य क्षेत्र के विकास का विरोध करना नहीं है, बल्कि मनावर के लिए स्वीकृत संस्था का लाभ मनावर को ही मिलना चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि यदि जवाहर नवोदय विद्यालय मनावर में स्थापित नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यक्या पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा और वहां से भी समाधान नहीं होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मनावर की जनता अपने अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सास्तविक स्थिति सार्वजगिक करने तथा विद्यालय को मनावर में हा स्थापित करने का निर्णय लेने की मांग की है।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम