गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

“गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन को देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु”
एंकर-
नरवर करैरा धूमेश्वर धाम। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन जिलों की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम आस्था, श्रद्धा और भक्ति का विराट केंद्र बन गया। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन की लालसा लिए शिष्यों एवं श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। गुरु के प्रथम दर्शन प्राप्त करने की अद्भुत परंपरा का निर्वहन करते हुए हजारों भक्त घंटों पहले ही धाम पहुंच गए।
धूमेश्वर धाम का पूरा परिसर दिनभर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान धूमेश्वर महादेव का दूध, दही, जल, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। वहीं भजन-कीर्तन मंडलियों द्वारा शिव संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
धाम के समीप बह रही नदी की कल-कल धारा और प्राकृतिक सौंदर्य ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति का अद्भुत अनुभव कराया। धूमेश्वर धाम का मनोरम वातावरण सुबह से शाम तक श्रद्धा और भक्ति में डूबा रहा।
गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धूमेश्वर धाम एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के सान्निध्य में शनिदेव मंदिर परिसर में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। भारत न्यूज़ 24 एवं रणजीत टाइम्स न्यूज़ के शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव ने भी गुरुदेव के दिव्य दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया।
गुरुदेव अनिरुद्ध वन जी महाराज ने धूमेश्वर महादेव का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार कर विशेष जलाभिषेक और महापूजन कराया। इस दौरान देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा उत्तम वर्षा की कामना के साथ विशेष प्रार्थना की गई।
गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम का यह आध्यात्मिक महाकुंभ एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा, सनातन संस्कृति और शिवभक्ति की अनूठी मिसाल बनकर श्रद्धालुओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम