शादी से इंकार पर प्रेमी ने की युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खजराना क्षेत्र में शादी से इंकार पर प्रेमी बना कातिल गला घोंटकर युवती की हत्या के बाद शव जलाया,आरोपी गिरफ्तार

​खजराना थाना क्षेत्र स्थित तपेश्वरी बाग में 26 जुलाई को मिली महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खजराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि 5 साल पुराने रिश्ते के बाद युवती द्वारा शादी से इंकार करने पर उसके प्रेमी ने ही गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपी ने हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

​मिली जानकारी के मुताबिक गत 26 जुलाई को तपेश्वरी बाग खजराना में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। शुरुआत में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खजराना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।​सघन पड़ताल के बाद पुलिस ने संदिग्ध के रूप में मृतिका के मित्र मयंक को चिन्हित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी मयंक शाक्य निवासी डबरा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मयंक स्नातक उत्तीर्ण है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है उसने कबूल किया कि दोनों में 5 साल से मित्रता थी। मृतिका द्वारा अचानक शादी करने से इंकार करने पर उसने आवेश में आकर युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को हादसे या खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम