गुरुपूर्णिमा पर प्रतिभाओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

गुरुपूर्णिमा पर प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतिभाओं व खिलाड़ियों का सम्मान

समृद्ध भारत अभियान एवं भूरीसिंह व्यायामशाला समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवक-युवतियों, मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ (इंडियन स्टाइल) के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने कहा कि युवा प्रतिभाएं समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं से अनुशासन, ईमानदारी, सेवाभाव और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भूतौली ने की, जबकि शिक्षाविद् वासुदेव गुप्ता, कपूरचंद सिंघल एवं डा. गुरुदीप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
समारोह में राजस्थान प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में चयनित अभ्यर्थियों, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को साफा, पटका, प्रतीक चिह्न, टी-शर्ट एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल ओमवीर सिंह, योगेश भारद्वाज, बृजेंद्र चीमा, महेंद्र अवस्थी, पुनीत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में बाबू सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम