गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन, गुरुजनों का हुआ सम्मान

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा समापन ,कार्यक्रम आयोजित ।सांदीपनि विद्यालय नरवर – * बच्चे सीख रहे हैं नई-नई विधाएं * योग ध्यान एवं एरोबिक्स के साथ नए दिन की शुरुआत * बच्चे कर रहे हैं कला कौशल का प्रदर्शन * शिक्षक कर रहे हैं छात्रों का मार्गदर्शन।
एंकर-
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल (मध्य प्रदेश शासन) के आदेश अनुसार प्रदेश के समस्त सांदीपनि विद्यालय में 15 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज 29 जुलाई को नगर के प्रसिद्ध सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर में आज गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें विधायक माननीय रमेश खटीक जी उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि विशाल चौरसिया जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी, विधायक प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, प्राचार्य धनीराम कुशवाह, मिडिल HM अरविंद कुमार जैन, प्राइमरी स्कूल HM भगवान सिंह कुशवाह और सेवा निवृत गुरुजनों ने मां शारदा और महर्षि सांदीपनि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर क्या। विद्यालय के प्राचार्य धनीराम कुशवाह एवं समस्त स्टाफ द्वारा सेवा निवृत गुरुजनों को तिलक लगाकर ,सॉल ,श्रीफल और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सेवा निवृत गुरुजन रबिन्द शर्मा, प्रेम नारायण भार्गव, कैलाश सोनी, भवानी शंकर चौरसिया, लखन सिंह कुशवाह, इकबाल अली, लाखन सिंह राजे, घनस्याम सिंह कुशवाह, एवं बालकिशन सेन उपस्थित रहे। सभी गुरुजनों ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ का मार्गदर्शन किया । माननीय विधायक रमेश खटीक जी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया। तथा शिक्षकों का सम्मान करने को कहा। मंच का सफल संचालन श्रीमती उषा पांडे एवं योगिता रावत द्वारा किया गया । माननीय विधायक जी द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में विद्यालय के प्राचार्य धनीराम कुशवाह ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों एवं उपस्थित सभी शिक्षकों , पलको का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्र उपस्थित रहे ।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम