“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आठ दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, कथा की शुरुआत 15 जुलाई (बुधवार) को सुबह 8:30 बजे भव्य कलश यात्रा और मंडप प्रवेश के साथ होगी। प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रभु इच्छा तक संगीतमय कथा का वाचन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा।18 जुलाई को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सवइस धार्मिक महोत्सव के चौथे दिन, यानी 18 जुलाई (शनिवार) को मुख्य आकर्षण भगवान का वामन अवतार, रामकथा और भव्य कृष्ण जन्मोत्सव रहेगा। इस दौरान भगवान कृष्ण के जन्म की झांकी सजाई जाएगी और नंदोत्सव मनाया जाएगा।आठ दिवसीय मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:15 जुलाई (बुधवार): कलश यात्रा, मंडप प्रवेश एवं महात्म्य कथा (सुबह 8:30 बजे)16 जुलाई (गुरुवार): परीक्षित जन्म, कपिल प्रसंग और सती चरित्र17 जुलाई (शुक्रवार): ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा और प्रहलाद प्रसंग18 जुलाई (शनिवार): वामन अवतार, रामकथा और कृष्ण जन्मोत्सव19 जुलाई (रविवार): बाल लीला, नंद उत्सव, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा20 जुलाई (सोमवार): रासलीला, मथुरा गमन और रुकमणी विवाह21 जुलाई (मंगलवार): सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं हवन कार्यक्रम22 जुलाई (बुधवार): गोदान तर्पण, मार्जन, पूर्णाहुति, भंडारा एवं महाप्रसाद वितरणकथा के अंतिम दिन 22 जुलाई को भव्य भंडारे और महाप्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। आयोजन समिति ने कोटमा और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश