“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====
गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों से कथित रूप से अधिक राशि वसूलने, कम पेट्रोल-डीजल देने तथा कर्मचारियों का शोषण किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों से निर्धारित दर पर भुगतान लेने के बावजूद कथित रूप से कम मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, पेट्रोल पंप पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, हवा भरने की सुविधा तथा अन्य आवश्यक ग्राहक सुविधाओं का भी अभाव बताया जा रहा है।
वहीं, पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनसे प्रतिदिन लगभग 12 घंटे तक कार्य कराया जाता है, जबकि उन्हें मात्र ₹9,000 मासिक वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि श्रम कानूनों के अनुसार निर्धारित कार्य अवधि और अन्य श्रमिक अधिकारों का पालन नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप संचालक, जो गोंदिया निवासी येवले बताए जाते हैं, उनके संचालन में विभिन्न नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन, श्रम विभाग, विधिक माप विज्ञान विभाग तथा संबंधित तेल कंपनी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश