प्राचीन कुएं में गिरा कोबरा, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर बाजार स्थित प्राचीन कुएं में शुक्रवार दोपहर बाद एक कोबरा सर्प के गिरने की घटना सामने आई। जैसे ही ग्रामीणों की इसकी खबर लगी कुएं के चारों भारी भीड़ जमा हो गई। खतरे को भांपते हुए कप्तान दुबे ने वन विभाग को सूचना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह फनी सर्प है। कुंए के अंदर से फूंकने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम में वन दरोगा राजदीप, वनरक्षक रमाशंकर चौबे सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद को लेकर मौके पर पहुंचे। सर्प मित्र ने कुएं में घुसकर रेस्क्यू कर सर्प को बाहर निकाल कर बताया कि यह कोबरा सर्प है। ग्रामीणों को जानकारी देते हुए सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद निवासी पतुलकी ने बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति को सर्प काटे उसको तत्काल अस्पताल ले जाए न की झाड़ फूंक के चक्कर में पड़े। दूसरी घटना बामी निवासी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल सर्विसिंग कराने आया था कि सीट के नीचे छुपे सर्प को देख मैकेनिक के होश उड़ गए। सूचना पर सर्पमित्र सूरज बिंद ने सर्प को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।

Related Posts

स्कूल परिसर में ट्रांसफॉर्मर, हादसे का खतरा

एक और हादसे का इंतजारएंकर।जबलपुर के कंतोरा गांव में स्कूल प्रबंधन और मध्य प्रदेश विद्युत मंडल एक और हादसे का इंतजाम कर रहा है इसके पहले यहां पर जर्जर स्कूल…

स्टेट बार चुनाव: आर.के. सिंह सैनी दूसरे स्थान पर

स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जबलपुर का दबदबा, आर.के. सिंह सैनी प्रदेश में दूसरे स्थान पर एंकर–एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

Leave a Reply

OTHER NEWS

स्कूल परिसर में ट्रांसफॉर्मर, हादसे का खतरा

स्कूल परिसर में ट्रांसफॉर्मर, हादसे का खतरा

स्टेट बार चुनाव: आर.के. सिंह सैनी दूसरे स्थान पर

स्टेट बार चुनाव: आर.के. सिंह सैनी दूसरे स्थान पर

निर्माणाधीन पुल पर बवाल, ठेकेदार पर केस

निर्माणाधीन पुल पर बवाल, ठेकेदार पर केस

गंजबासौदा में शिवराज ने दी सौगातें, जनकल्याण शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं

गंजबासौदा में शिवराज ने दी सौगातें, जनकल्याण शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं

राम मंदिर ट्रस्ट पर आरोपों को लेकर जबलपुर में कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ

राम मंदिर ट्रस्ट पर आरोपों को लेकर जबलपुर में कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ

जबलपुर के 20 ट्रैफिक सिग्नल हुए दुरुस्त, हाईकोर्ट ने रखरखाव पर दिए निर्देश

जबलपुर के 20 ट्रैफिक सिग्नल हुए दुरुस्त, हाईकोर्ट ने रखरखाव पर दिए निर्देश