12 जुलाई से शुरू होगी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, जयपुर में 4.15 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण की
-12 जुलाई से 18 जुलाई तक 14 विषयों की परीक्षा का होगा आयोजन
-जयपुर जिले में 1200 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 4.15 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
-जिला कलक्टर के निर्देशन में प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप

जयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन जयपुर जिले में 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा 14 विषयों के लिए विभिन्न पारियों में आयोजित होगी। जयपुर जिले में कुल लगभग 1200 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर करीब 4.15 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक चन्द्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री सुनील कुमार सिंघल एवं प्रधानाचार्य श्री सुरेश अग्रवाल को सह-समन्वयक अधिकारी बनाया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पारी में परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश प्रातः 8:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर 1:00 बजे तक सुनिश्चित करने की अपील की गई है। प्रथम पारी के लिए प्रातः 9:00 बजे तथा द्वितीय पारी के लिए दोपहर 2:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के सफल संचालन एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 10 एवं 11 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा दिवस पर समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र साथ लाएं तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला