खनियांधाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत

खनियांधाना: विवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

एंकर – खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरा में रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू यादव पत्नी महेन्द्र सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया है।
ससुर अमोल सिंह यादव (67 वर्ष) ने मर्ग रिपोर्ट में बताया कि 7 जुलाई की शाम नातिन को डांटने पर सास से हुए विवाद के बाद खुशबू ने कमरे का गेट बंद कर लिया था। बाद में खिड़की तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी, जिसे उन्होंने नीचे उतारा।
दूसरी तरफ, मृतिका के मायके ग्राम इमलिया से आए पिता राम सिंह और भाई ने आरोपों को झूठा बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ससुराल वालों पर दहेज एक्ट का मामला चला था, जो कोर्ट-पंचायत के समझौते के बाद सुलझा था। करीब 4 महीने पहले भी खुशबू से गंभीर मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी। भाई का आरोप है कि शराबी पति महेन्द्र और ससुराल वाले (सास, ससुर, जेठ) लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उन्होंने ही मिलकर खुशबू की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Related Posts

“झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी”

झांसी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्यवाही की। टीम ने एक साथ उनके स्पेस मून…

“भितरवार में ‘सेफ क्लिक 2.0’ रैली, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश”

भितरवार में साइबर सुरक्षा का जनसैलाब, एक किलोमीटर लंबी रैली से गूंजा नगर स्लग…2..सेफ क्लिक 2.0′ अभियान के समापन पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया साइबर अपराध से बचाव का संकल्प…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खनियांधाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत

खनियांधाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत

“झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी”

“झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी”

“भितरवार में ‘सेफ क्लिक 2.0’ रैली, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश”

“भितरवार में ‘सेफ क्लिक 2.0’ रैली, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश”

“बहराइच में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा”

“बहराइच में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा”

झांसी में 10 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप