“झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी”

झांसी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्यवाही की। टीम ने एक साथ उनके स्पेस मून सिटी स्थित आवास, पैतृक गांव स्थित घर समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। सुबह-सुबह हुई इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया।

वी/ओ – उत्तर प्रदेश के जॉन्सी में ईडी की टीम सुरक्षा बलों के साथ तड़के सुबह ही संबंधित स्थानों पर पहुंची और परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने घरों और परिसरों में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े अभिलेखों, वित्तीय रिकॉर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। बताया जा रहा है कि टीम ने पूर्व विधायक के साले के घर पहुंचकर भी जांच की और वहां उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्यवाही कथित वित्तीय अनियमितताओं और संपत्तियों से जुड़े मामलों की जांच के क्रम में की जा रही है। हालांकि, कार्यवाही के संबंध में अभी तक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही जांच के विषय में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की गई है। कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच और आवश्यक पूछताछ में जुटे रहे। पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल ईडी की कार्यवाहीं जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी और किन तथ्यों का खुलासा होता है।

Related Posts

खनियांधाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत

खनियांधाना: विवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप एंकर – खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरा में रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू यादव पत्नी महेन्द्र…

“भितरवार में ‘सेफ क्लिक 2.0’ रैली, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश”

भितरवार में साइबर सुरक्षा का जनसैलाब, एक किलोमीटर लंबी रैली से गूंजा नगर स्लग…2..सेफ क्लिक 2.0′ अभियान के समापन पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया साइबर अपराध से बचाव का संकल्प…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खनियांधाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत

खनियांधाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत

“झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी”

“झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी”

“भितरवार में ‘सेफ क्लिक 2.0’ रैली, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश”

“भितरवार में ‘सेफ क्लिक 2.0’ रैली, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश”

“बहराइच में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा”

“बहराइच में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा”

झांसी में 10 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप