“भितरवार में ‘सेफ क्लिक 2.0’ रैली, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश”

भितरवार में साइबर सुरक्षा का जनसैलाब, एक किलोमीटर लंबी रैली से गूंजा नगर

स्लग…2..सेफ क्लिक 2.0′ अभियान के समापन पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया साइबर अपराध से बचाव का संकल्प

एंकर…भितरवार (मध्य प्रदेश)।
मध्यप्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के समापन अवसर पर भितरवार नगर में साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं ने लगभग एक किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली निकालकर पूरे नगर को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया।

रैली को एसडीओपी जितेंद्र नगाइच एवं थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, डिजिटल फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

हाथों में जागरूकता संदेशों से सजी तख्तियां और साइबर सुरक्षा के नारों के साथ निकली रैली ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता है। यदि प्रत्येक नागरिक डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से उपयोग करे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दे, तो साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला