झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, सुबह-सुबह कार्रवाई से मचा हड़कंप

एंकर – झांसी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्यवाही की। टीम ने एक साथ उनके स्पेस मून सिटी स्थित आवास, पैतृक गांव स्थित घर समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। सुबह-सुबह हुई इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया।

वी/ओ – उत्तर प्रदेश के जॉन्सी में ईडी की टीम सुरक्षा बलों के साथ तड़के सुबह ही संबंधित स्थानों पर पहुंची और परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने घरों और परिसरों में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े अभिलेखों, वित्तीय रिकॉर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। बताया जा रहा है कि टीम ने पूर्व विधायक के साले के घर पहुंचकर भी जांच की और वहां उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्यवाही कथित वित्तीय अनियमितताओं और संपत्तियों से जुड़े मामलों की जांच के क्रम में की जा रही है। हालांकि, कार्यवाही के संबंध में अभी तक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही जांच के विषय में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की गई है। कार्यवाही के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच और आवश्यक पूछताछ में जुटे रहे। पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल ईडी की कार्यवाहीं जारी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी और किन तथ्यों का खुलासा होता है। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

एंकर – खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरा में रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू यादव पत्नी महेन्द्र सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की…

‘सेफ क्लिक 2.0’ का समापन, भितरवार में छात्रों की साइबर जागरूकता रैली ने दिया सुरक्षा का संदेश

एंकर…भितरवार (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के समापन अवसर पर भितरवार नगर में साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। सैकड़ों स्कूली…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, सुबह-सुबह कार्रवाई से मचा हड़कंप

‘सेफ क्लिक 2.0’ का समापन, भितरवार में छात्रों की साइबर जागरूकता रैली ने दिया सुरक्षा का संदेश

बहराइच में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का ऐलान

झांसी में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

भाजपा का अनुशासन पर बड़ा एक्शन, उपाध्यक्ष प्रत्याशी और पिता पार्टी से निष्कासित