शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

एंकर – खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरा में रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू यादव पत्नी महेन्द्र सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया है। ससुर अमोल सिंह यादव (67 वर्ष) ने मर्ग रिपोर्ट में बताया कि 7 जुलाई की शाम नातिन को डांटने पर सास से हुए विवाद के बाद खुशबू ने कमरे का गेट बंद कर लिया था। बाद में खिड़की तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी, जिसे उन्होंने नीचे उतारा। दूसरी तरफ, मृतिका के मायके ग्राम इमलिया से आए पिता राम सिंह और भाई ने आरोपों को झूठा बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ससुराल वालों पर दहेज एक्ट का मामला चला था, जो कोर्ट-पंचायत के समझौते के बाद सुलझा था। करीब 4 महीने पहले भी खुशबू से गंभीर मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी। भाई का आरोप है कि शराबी पति महेन्द्र और ससुराल वाले (सास, ससुर, जेठ) लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उन्होंने ही मिलकर खुशबू की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला