‘सेफ क्लिक 2.0’ का समापन, भितरवार में छात्रों की साइबर जागरूकता रैली ने दिया सुरक्षा का संदेश

एंकर…भितरवार (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के समापन अवसर पर भितरवार नगर में साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं ने लगभग एक किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली निकालकर पूरे नगर को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। रैली को एसडीओपी जितेंद्र नगाइच एवं थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, डिजिटल फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। हाथों में जागरूकता संदेशों से सजी तख्तियां और साइबर सुरक्षा के नारों के साथ निकली रैली ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता है। यदि प्रत्येक नागरिक डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से उपयोग करे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दे, तो साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Related Posts

शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

एंकर – खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरा में रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू यादव पत्नी महेन्द्र सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की…

झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, सुबह-सुबह कार्रवाई से मचा हड़कंप

एंकर – झांसी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्यवाही की। टीम ने एक साथ उनके…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, सुबह-सुबह कार्रवाई से मचा हड़कंप

‘सेफ क्लिक 2.0’ का समापन, भितरवार में छात्रों की साइबर जागरूकता रैली ने दिया सुरक्षा का संदेश

बहराइच में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का ऐलान

झांसी में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

भाजपा का अनुशासन पर बड़ा एक्शन, उपाध्यक्ष प्रत्याशी और पिता पार्टी से निष्कासित