“पुलिस पर सवाल उठाने वाला ही निकला 357 तोला सोना चोरी का मास्टरमाइंड”.

एंकर – झांसी में 357 तोला सोने के आभूषण चोरी होने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया है। जिस युवक ने मीडिया के सामने पुलिस पर सवाल उठाए थे और खुद को पीड़ित परिवार का सदस्य बताकर कार्रवाई की मांग कर रहा था, वही इस करोड़ों रुपये की चोरी का कथित मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने गोद लिए गए बेटे शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर गिरवी रखे गए सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की गई।

वी/ओ – मामला बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल आरामशीन इलाके का है। कुछ दिन पहले शशि गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उनके घर से करीब 357 तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत में बताया गया था कि पुश्तैनी और पारिवारिक जेवर लकड़ी की लॉकर वाली अलमारी और बक्से में रखे थे, लेकिन जब उन्हें किसी कार्यक्रम में पहनने के लिए निकाला गया तो वहां केवल खाली डिब्बे मिले। उस समय परिवार ने घर में पहले रह चुके किरायेदारों पर भी शक जताया था और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, परिवार के सदस्यों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस का शक परिवार के ही गोद लिए गए बेटे शिवम गुप्ता पर गया। पूछताछ में मिले तथ्यों के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, शिवम ने चोरी किए गए सोने के कई आभूषण अलग-अलग स्थानों पर गिरवी रख दिए थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरवी रखे गए जेवर भी बरामद कर लिए। गौरतलब है कि यही शिवम गुप्ता पहले मीडिया के सामने आकर पुलिस पर परिवार को परेशान करने और कार्रवाई न करने के आरोप लगा रहा था। उसने दावा किया था कि करीब पांच से छह करोड़ रुपये के जेवर चोरी हुए हैं और पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही है। लेकिन पुलिस जांच में वही कथित तौर पर इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने आरोपी शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चोरी के जेवर कहीं और तो नहीं बेचे या गिरवी रखे गए हैं तथा इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। फिलहाल पुलिस बरामद आभूषणों का सत्यापन कराने और पूरे मामले की विवेचना आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज