बंद मशीनों पर भी होता रहा भुगतान, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 43 लाख के फर्जी मेंटेनेंस भुगतान का खुलासा”

एंकर – इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार केके मामले ऐसे सामने उजागर हुए हैं मगर आज तक एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दिन अरविंद गंगोरिया पर शासन और प्रशासन हाथ डालने की कोशिश नहीं कर पा रहा है और उससे संबद्ध आठ अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों के मेंटेनेंस के नाम पर एक बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में यह हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि अस्पताल में बंद पड़ी 40 से अधिक मशीनों के मेंटनेंस के लिए भी साल 2021 से लगातार भुगतान किया जा रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही मशीन के मेंटनेंस का काम दो अलग-अलग एजेंसियों को सौंपकर दोनों को समानांतर रूप से भुगतान किया जा रहा था। वी ओ – एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगभग 43 लाख रुपये के अतिरिक्त और फर्जी भुगतान का मामला उजागर हुआ है। यह गड़बड़ी साल 2021-22 से लेकर 2025 के बीच की है। मामला संज्ञान में आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कंपनी के पिछले 6 महीनों के मेंटनेंस चार्ज के भुगतान पर रोक लगा दी है और पूर्व में किए गए भुगतानों में से कटौती शुरू कर दी है। इस मामले में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप में एक बायोमेडिकल इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एमवाय अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी, एमआरटीबी और कैंसर अस्पताल सहित संबद्ध आठ अस्पतालों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे घोटाले की विस्तृत जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। डीन घनघोरिया के मुताबिक, कंपनी की मिलीभगत की आशंका को देखते हुए राज्य शासन को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है ताकि दोषी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने जैसी सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज