ग्वालियर में CM मोहन यादव का किसान संवाद, बोले— किसानों की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं

ग्वालियर में CM मोहन यादव का किसान संवाद बोले किसानों की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं

एंकर – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर पहुंचे जहां उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और नई योजनाओं का भी संकेत दिया। ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। सरकार खेती के साथ-साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी किसानों की आय का मजबूत आधार बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर-वन बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियां लागू की हैं। गेहूं की खरीद 2625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर की गई वहीं भावांतर योजना के माध्यम से सोयाबीन उत्पादकों को भी लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों के हित में और नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद भरत सिंह कुशवाहा जयभान सिंह पवैया भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर एवं कई मंत्री विधायक उपस्थिति रहे

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला