प्रवाह के दौरान आई तकनीकी खामी को रात भर दूर करने में जुटीं एसडीआरएफ एवं जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग एवं एसडीआरएफ की तकनीकी टीमों को मौके पर लगाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों एंव विशेषज्ञों द्वारा युद्ध स्तर पर रात भर तकनीकी खामी को दूर करने का कार्य लगातार किया गया – लिफ्ट, कैनाल और नदी की तरफ निर्धारित गेट खुले। सबसे महत्वपूर्ण – जिस गेट में तकनीकी दिक़्क़त आ रही थी, उसे आज तड़के 4:50 पर खोल दिया गया। इसके लिए रात भर टीमें जुटी रही। भरतपुर, बीसलपुर और मथुरा से विशेषज्ञ बुलाए गए थे। मुख्यमंत्री स्वयं दिल्ली प्रवास के दौरान लगातार फीड बैक लेते रहे। 20 साल से बंद जिन गेट में तकनीकि खामी थी उन्हें भी खोल दिया गया।
नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।
संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…






