ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे कूदा युवक, सिर कटकर अलग गिराः शरीर और सिर अलग होकर ट्रैक पर पड़े रहे, 50 मिनट तक रुकी रही ट्रेन।

जालोर और जागनाथ रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे भक्त की कोठि-चेन्नई एक्सप्रेस (20626) के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग पड़े रहे। हादसे के बाद ट्रेन करीब 50 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक से सिर और धड़ को हटाकर कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जीआरपी के गजेसिंह ने बताया कि युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान जालोर जिले के सेवड़ी गांव निवासी कृष्ण राम (40) पुत्र पीराराम देवासी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृष्ण राम हैदराबाद में हार्डवेयर का काम करता था। कुछ समय पहले वह अपने घर जालोर आया था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

जालोर स्टेशन पार करते ही ट्रेन के आगे कूदा युवक

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे भक्त की कोठि-चेन्नई एक्सप्रेस (20626) जालोर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। कुछ दूरी चलने के बाद बागरा स्टेशन से पहले एक युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था। ट्रेन नजदीक आते ही उसने अपना बैग ट्रैक के पास रखा और ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में ट्रेन से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद करीब 50 मिनट बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

मोर्चरी में रखवाया शव

पुलिस ने शव को जालोर जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद युवक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज