मार्कशीट की गलती पर हंगामा: फांसी का फंदा लेकर DEO कार्यालय पहुंची छात्रा

देवास में सोमवार को एक छात्रा अपनी मार्कशीट में हुई त्रुटि को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। छात्रा के हाथ में फांसी का फंदा था और वह एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई। छात्रा ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी।
पीड़ित छात्रा टीना बागवान का आरोप है कि उसने 12वीं की परीक्षा में फिजिक्स विषय की परीक्षा दी थी, लेकिन उसकी मार्कशीट में फिजिक्स के स्थान पर संस्कृत विषय दर्ज कर दिया गया। इस गलती के कारण वह पिछले करीब दो महीने से कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पा रही थी और लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी।
मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने तत्काल जांच कराई। जांच में सामने आया कि ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत छात्रा द्वारा चार विषयों का फॉर्म भरा गया था, जिसमें त्रुटिवश फिजिक्स की जगह संस्कृत विषय दर्ज हो गया था। डीईओ ने बताया कि मंडल से संपर्क कर छात्रा की मार्कशीट में आवश्यक संशोधन कराया गया और संशोधित मार्कशीट छात्रा को सौंप दी गई। इसके बाद छात्रा ने विभाग का आभार व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज