IIM संग इंदौर निगम का स्वच्छता समझौता

इंदौर नगर निगम ने शहर की स्वच्छता और ड्रेनेज प्रणाली को अधिक कुशल और उत्कृष्ट बनाने के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान यानि आई आई एम इंदौर के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन यानि एम ओ यू साइन हैं। इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य IIM की मैनेजमेंटऔर रिसर्च क्षमताओं का लाभ उठाकर इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को नए स्तर पर ले जाना है।

वी ओ – दरअसल इंदौर नगर निगम और आईआईएम ने मिलकर किए इस एम ओ यू के तहत पूरे शहर की स्वच्छता प्रणाली का गहराई से अध्ययन करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों की कार्यकुशलता को बढ़ाने पर काम किया जाएगा, ताकि कचरा संग्रहण अधिक प्रभावी हो सके। दूसरे चरण के अंतर्गत पूरे शहर के ड्रेनेज सिस्टम का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और उसमें सुधार के उपाय तलाशे जाएंगे और अंतिम चरण में पूरे स्वच्छता मॉडल और सिस्टम का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके। गौरतलब है कि इंदौर के पीथमपुर रोड स्थित IIM इंदौर देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। महापौर पुष्यमित्र भार्गवाने इस एमओयू को लेकर कहा कि इस पार्टनरशिप से संस्थान की स्टडी रिपोर्ट के आधार पर हम इंदौर की स्वच्छता और प्रबंधन में अधिक दक्षता और मैनेजमेंट बढ़ा सकेंगे। इस रिसर्च के बाद IIM इंदौर नगर निगम को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके आधार पर शहर की व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार किए जाएंगे। इस कदम से देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अपनी रैंकिंग बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज