इंदौर एयरपोर्ट पर VIP पास विवाद

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वीआईपी पास बनाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर और कुछ अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया और अधिकारों को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

वी ओ – सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट पर वीआईपी पास जारी करने के दौरान नियमों और अधिकार क्षेत्र को लेकर टर्मिनल मैनेजर और वी आई पी ड्यूटी में तैनात ए डी एम का पास जारी नहीं हुआ। हालांकि वी आई पी मूवमेंट कैंसल हो गया लेकिन इस बीच एयरपोर्ट बद्रीनाथ सुरक्षा अधिकारियों ने एडीएम को एयरपोर्ट के भीतर नहीं जाने दिया जब इस बारे में अधिकारियों से चर्चा हुई तो उन्होंने पास जारी कर दिया लेकिन सीआईएसएफ की टुकड़ी पास पर किए गए हस्ताक्षर को वेरीफाइड नहीं किया जिसे लेकर विवाद की स्थिति बन गई और संबंधित अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना की जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि विवाद का मुख्य कारण वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया और उसके अनुमोदन को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं थीं। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का यात्रियों की आवाजाही या उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज