देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल

देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 210 गुम और चोरी हुए मोबाइल लौटाए, 36 लाख की संपत्ति बरामद VO: देवास पुलिस की साइबर सेल ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी ट्रैकिंग और लगातार की गई जांच के जरिए पुलिस ने 210 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने बताया कि जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से लगातार मोबाइल गुम और चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर साइबर सेल ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। मोबाइल वापस मिलने पर फरियादियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लोगों ने देवास पुलिस और साइबर सेल की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। एसपी ने नागरिकों से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी को किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज