देवास में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

वेतन, भत्ते और प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग, 16 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

देवास।
देवास में सोमवार को आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन, भत्ते और प्रोत्साहन राशि से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही एक हजार रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान भी लंबित है। इसके अलावा यात्रा भत्ता, प्रोत्साहन राशि और अन्य देय भुगतान भी लंबे समय से अटके हुए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों ने नियमित वेतन भुगतान, लंबित एरियर का भुगतान, न्यूनतम वेतन में वृद्धि, अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से पारिश्रमिक, यात्रा भत्ते का भुगतान तथा विभागीय अधिकारियों के व्यवहार में सुधार सहित कुल 16 सूत्रीय मांगें सरकार के सामने रखीं। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल प्रशासन ने आशा कार्यकर्ताओं का ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया है। अब सभी की निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हैं।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश