शहरी सेवा शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान

शहरी सेवा शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

भरतपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम भरतपुर परिसर में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य शहरवासियों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी लंबित समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

शिविर में नागरिकों को आवासीय पट्टा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह संबंधी दस्तावेज, जल कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन सहित अन्य नगर निकाय से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कच्ची बस्तियों में निवास करने वाले परिवारों को भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकें। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर मौके पर ही आवेदनों का निस्तारण करेंगे तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी लंबित समस्याओं का समाधान कराएं। साथ ही इससे राजस्व की आय भी बढ रही है। 

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा