लेन-देन विवाद में युवक का अपहरण, बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल

जबलपुर में ‘डिजिटल’ गुंडागर्दी: लेन-देन के विवाद में युवक का अपहरण कर बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल
​जबलपुर के लार्डगंज इलाके में रुपयों के लेनदेन को लेकर हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है, लॉर्ड गंज थाना अंतर्गत जीरो डिग्री के पास होटल वेलवेट के संचालक साहिल चौधरी और उसके साथियों ने अभिषेक ठाकुर नाम के युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने न केवल अभिषेक पर बेल्ट से ताबड़तोड़ हमले किए, बल्कि इस पूरी घिनौनी घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित के दोस्तों का आरोप है कि पिटाई के बाद उसे जबरन कार में डालकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहाँ से उसकी रिहाई के लिए कथित तौर पर 85 हजार रुपये की ऑनलाइन वसूली भी की गई है।
​घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और लार्डगंज थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। एएसपी अंजना तिवारी ने बताया कि आरोपी साहिल चौधरी, रोहन चौधरी, प्रशांत सेन और प्रदीप पांडा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जबकि अभिषेक ठाकुर की आखिरी लोकेशन भोपाल में ट्रेस की गई है। फिलहाल पुलिस टीम पीड़ित से संपर्क कर उसे सुरक्षित वापस लाने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा