शादी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई दुल्हन, दूल्हा परेशान

रहस्मय तरीके से गायब हुई दुल्हन की तलाश में भटक रहा दूल्हा, पुलिस से लगाई गुहार
​
​गोसलपुर में हुई शादी के ठीक बाद खुशियों के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब एक नवविवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई।बरेला निवासी पीड़ित युवक गौतम यादव ने गुरुवार की शाम 5 बजे बताया कि 21 तारीख को उसकी बारात गई थी, और 22 को वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था। इसके बाद, मौसी की शादी और बंजारिन माता के दर्शन के पारिवारिक कार्यक्रमों में सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन तभी अचानक, जब दोनों एक फोटो स्टूडियो में तस्वीरें लेने पहुंचे, तो दुल्हन ने यह कहकर युवक को वहीं रुकने को कहा कि वह थोड़ी देर में मेकअप करवाकर आती है। आधा घंटा बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटी, तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। ससुराल से लेकर हर संभावित जगह पर तलाश करने के बाद भी जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान पीड़ित ने पहले गोसलपुर और फिर बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन पीड़ित युवक अपनी जीवनसंगिनी की राह तकते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा