जनजातीय छात्र-छात्राओं को एयरफोर्स भर्ती की मिली विशेष जानकारी

संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

भोपाल: जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय एवं एयरमैन सिलेक्शन सेंटर,भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं के लिए भारतीय वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, काउंसलिंग अधिकारी श्री अमित कुमार अरजरिया तथा एयरफोर्स की ओर से कमांडिंग ऑफिसर सहित एयरमैन सिलेक्शन टीम के सदस्य उपस्थित रहे। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर के इंस्ट्रक्टर ने विद्यार्थियों को वायुसेना के विभिन्न तकनीकी एवं गैर- तकनीकी शाखाओं में भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक, मेडिकल स्टैंडर्ड तथा चयन प्रक्रिया से जुड़े चरणों की जानकारी दी। इसके साथ ही अग्निवीर योजना के अंतर्गत मिलने वाले वेतन और भत्तों की जानकारी भी साझा की।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय वायुसेना के इतिहास और वर्तमान उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसके अतिरिक्त क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजयी छात्रों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर काउंसलिंग अधिकारी श्री अमित कुमार अरजरिया ने एयरमैन सिलेक्शन सेंटर की संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज