जिला मलेरिया अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद और एम्स का किया भ्रमण

संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

भोपाल : वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती स्मृता नामदेव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के माइक्रो बायोलॉजी विभाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने माइक्रो बायोलॉजी हेड डॉ देवाशीष से मुलाकात की और मलेरिया नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की, साथ ही डेंगू एवं मलेरिया कीट की उपलब्धता के बारे में जाना । इस दौरान मिसरोद मेडिकल ऑफिसर डॉ अक्षय जैन से डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण हेतु चर्चा की, भ्रमण के दौरान मलेरिया सलाहकार श्रीमती रुचि सिलाकारी उपस्थित रही। भ्रमण के दौरान मलेरिया की जांच के लिए रक्त पट्टी संग्रहण और रैपिड डायग्नोस्टिक किट का उपयोग किया जा रहा है पर चर्चा की। इस दौरान मिसरोद पीएचसी पर डेंगू नियंत्रण एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मलेरिया से मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।

मलेरिया के लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक करें और बुखार आने पर तुरंत जांच हेतु प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान समस्त लोग उपस्थित रहे और डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

  • Related Posts

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश