प्राचीन शिव मंदिर पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जे का आरोप, पुजारी ने मांगी प्रशासन से कार्रवाई

आशीष सोनी मिर्जापुर

मिर्जापुर, 30 अगस्त: बाबा भुवनेश्वर नाथ शिवाला, महंत, मिर्जापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान पुजारी पं. स्वयं प्रकाश त्रिपाठी ने मंदिर परिसर पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगाते हुए नगर मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके दादा स्व. पं. विजय नाथ त्रिपाठी और पिता स्व. पं. राजकेश्वर नाथ त्रिपाठी के समय से वह मंदिर के पुजारी हैं और वर्तमान में पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ आदि कार्य कर रहे हैं।पुजारी ने राज बहादुर सिंह, संजू तिवारी और अन्य विपक्षियों पर भू-माफिया और सरहंग प्रवृत्ति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तथ्यों को छिपाकर स्थगन आदेश प्राप्त किया और मंदिर की गौशाला, चहारदीवारी, हवनकुंड, फूल-पौधों और नगरपालिका की बोरिंग पर जबरन कब्जा कर लिया। सबसे निंदनीय घटना यह है कि अष्टभुजा देवी मंदिर को तोड़कर वहां स्थापित मूर्तियों को मलबे में दबा दिया गया, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं और जनता में भारी आक्रोश है। इससे शांति भंग होने की आशंका जताई गई है।
पं. स्वयं प्रकाश ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं: धार्मिक स्थल से अवैध कब्जा हटाया जाए। दबी मूर्तियों को सम्मानपूर्वक निकाला जाए।
देवी मूर्तियों को धार्मिक रीति-रिवाज से पुनः स्थापित किया जाए। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए भविष्य में प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित की जाए।
प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, धर्मार्थ मंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और कोतवाली प्रभारी को भेजी गई है। पुजारी ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा हो सके।

  • Related Posts

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला