हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर, चालक बाल-बाल बचे

स्थानीय थाना क्षेत्र हाईवे पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी लदी खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही गाजर लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए हाईवे के डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। संजोग ठीक था कि दोनों ट्रकों के चालक बाल बाल बच गए। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास एक गिट्टी लदी ट्रक हाईवे की कटिंग से मिर्जापुर की ओर हाईवे पर चालक ने खड़ी कर दिया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए डिवाइडर के दूसरे पटरी पर जाकर गड्ढे में पलट गया। गाजर लदी ट्रक के चालक 38 वर्षीय श्यामलाल पुत्र मोतीलाल निवासी मसुरिहा हनुमना जिला मऊगंज मध्य प्रदेश ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर से गाजर लादकर रांची झारखंड जा रहा था कि एक गिट्टी लदी ट्रक दूसरे पटरी से हाईवे के कटिंग से इस पार आकर एकाएक ब्रेक मार कर खड़ा कर दिया। अचानक ब्रेक लेते समय ट्रक अनियंत्रित होकर आगे वाली खड़ी ट्रक में टक्कर मारते हुए दूसरे पटरी पर जाकर पलट गया। वहीं गिट्टी लदी ट्रक के बारे में बताया गया कि कोठी से गिट्टी लादकर आजमगढ़ जा रहा था।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा