जनभागीदारी शुल्क घटाने की मांग, NSUI ने कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनभागीदारी शुल्क में कटौती की मांग, NSUI ने कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन। एंकर : पखांजूर के शासकीय वीर गेंदा सिंह महाविद्यालय में जनभागीदारी शुल्क को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एनएसयूआई ने शुल्क को अत्यधिक बताते हुए इसमें कमी की मांग की है। संगठन का कहना है कि बढ़ा हुआ शुल्क आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानी एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष शुभाशीष साना के नेतृत्व में जनभागीदारी समिति और महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित जनभागीदारी शुल्क को अधिक बताते हुए तत्काल समीक्षा करने की मांग की गई है। एनएसयूआई का कहना है कि महाविद्यालय में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र अध्ययनरत हैं, ऐसे में अधिक शुल्क उनकी पढ़ाई में बाधा बन सकता है। संगठन ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शुल्क में उचित कमी करने, भविष्य में शुल्क निर्धारण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और छात्र प्रतिनिधियों से चर्चा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 4 जुलाई तक शुल्क कम करने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया, तो छात्रहित में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन और जनभागीदारी समिति की होगी।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित