घर से बिक रहा नशीला कफ सिरप और गांजा, वीडियो वायरल

धड़ल्ले से बेचा जा रहा नशीला कफ सीरप व गांजे की पुड़िया वीडियो हो रहा वायरल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज थाने से महज पांच सौ मीटर दूर महोगढ़ी गांव में एक घर के भीतर धड़ल्ले से नशीले कफ सीरप व गांजे की पुड़िया बेची जा रही है।जिसका किसी ने वीडियो बनाकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो महुगढ़ी गांव का बताया जा रहा है जहां काफी दिनों से एक युवक द्वारा मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है। क्षेत्र में इन दिनों प्रतिबंधित कफ सीरप व गांजे की पुड़िया धड़ल्ले से बेची जा रही है लेकिन स्थानीय पुलिस कार्रवाई की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक गांजे की पुड़िया और कफ सीरप की बिक्री करता हुआ दिखाई दे रहा है।लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस नशे के कारोबारियों पर मेहरबान है जिससे क्षेत्र के किशोर और युवा वर्ग नशे की लत में फंसकर अपनी सेहत बर्बाद कर रहे हैं। महुगढ़ी गांव में नशीला कफ सीरप व गांजे की पुड़िया आसानी से मिलने पर प्रतिदिन पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, प्रयागराज जिले व क्षेत्र के किशोर और युवा वर्ग इन्हें खरीदने के लिए प्रतिदिन आते हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले मनबढ़ युवक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है जिससे नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों का हौसला बुलंद है। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। स्थानीय लोगों ने नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा