देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 देशी पिस्टल के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

देवास पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर अब तक का बड़ा प्रहार करते हुए हथियार तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी निमाड़ क्षेत्र से सस्ते दामों में देशी पिस्टल लाकर देवास और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

वीओ :
देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अंकित रायकवार, साहिल वर्मा, इरफान शेख, अक्षय शिंदे और शुभम पांचाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 14 देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और हथियारों की सप्लाई में इस्तेमाल किए जाने वाले दो वाहन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी निमाड़ क्षेत्र से अवैध हथियार खरीदकर शहर में उनकी सप्लाई करते थे। हथियारों की डील सुनसान जगहों पर होती थी और इनका इस्तेमाल गंभीर वारदातों में होने की आशंका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुटी है। एसपी ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र में जिन लोगों से हथियार खरीदे जाते थे, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में कई शातिर अपराधी हैं, जिन पर पहले से मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा