पखांजुर लाइब्रेरी निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, AAP ने जांच की मांग उठाई

पखांजुर में निर्माणाधीन पुस्तकालय में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

एंकर – पखांजुर में निर्माणाधीन सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) भवन के निर्माण कार्य में कथित रूप से घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से मांग की कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री के नमूनों की परीक्षण कराया जाए तथा यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अनुविभागीय अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए ज्ञापन प्राप्त किया और मामले की नियमानुसार जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय नागरिकों ने भी निर्माण कार्य की पारदर्शी जांच की मांग की है ।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा