CSC में अवैध वसूली की शिकायत पर विधायक का औचक निरीक्षण, स्टाफ को लगाई फटकार

सीएससी की शिकायत मिलने पर किया औचक निरीक्षण नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टर को लगाई कडी फटकार टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश एंकर —————– टीकमगढ़ जिले के जतारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिशंकर खटीक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पर बीएमओ व नर्सिंग स्टाफ को कड़ी लगाई फटकार लगाते हुए साफ शब्दों में आ है किया है । व्यवस्थाएं तुरंत सुधारो यहां हम बता दें कि जतारा विधानसभा के विधायक हरिशंकर खटीक को ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसूता महिलाओं ने विधायक के समक्ष आरोप लगाया कि कुछ नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रसव कराने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगे जाते हैं। महिलाओं का कहना था कि पैसे नहीं देने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है, जबकि पैसे देने वालों की डिलीवरी यही अस्पताल में ही कराई जाती है। बस फिर क्या था शिकायतें सुनने के बाद विधायक हरिशंकर खटीक ने मौके पर मौजूद बीएमओ एवं नर्सिंग स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ एवं स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाली निःशुल्क प्रसूति सेवाओं के बदले किसी भी महिला से कोई राशि नहीं ली जाए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, ऐसे में अस्पताल कर्मियों द्वारा किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाना चाहिए यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारियों की खैर नहीं । वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक हरिशंकर खटीक ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत दोबारा सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा