फतेहपुर में BJP को झटका, युवा नेता सोनू शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता BSP में शामिल

फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है

भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन

युवा नेता सोनू शुक्ला समेत दर्जनों समर्थक हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर में बीजेपी नेताओं की गलत नीतियों के कारण पार्टी का ग्राफ गिरना शुरू हो गया है । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कु0 मायावती के दिशा-निर्देश पर 01 जुलाई को सौभाग्य सिंदूर गेस्ट हाउस नई तहसील के निकट आयोजित संगठन समीक्षा बैठक में भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी नौशाद अली उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व विधायक मुरलीधर , डॉ. एस.पी. सिद्धार्थ , अभिषेक प्रताप सिंह एडवोकेट एवं विवेक कुमार माधुरे सहित मंडल प्रभारी एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के युवा नेता सोनू शुक्ला ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया । इस अवसर पर ब्राह्मण समाज एवं क्षत्रिय समाज के कई लोगों ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की । नए सदस्यों का पार्टी नेताओं ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया ।
।बसपा जिलाध्यक्ष वीरप्रकाश लोधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की ।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा