आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, शव देख बिलख उठा गांव

आकाशीय बिजली गिरने से, छात्र की दर्दनाक मौत

बेटे का शव देख बिलख उठा पूरा गांव

फतेहपुर यूपी के थाना कोतवाली बिन्दकी के ग्राम तेंदुली में बुधवार की दोपहर घने बादलों के साथ बारिश हुई और बिजली गिरी । जिससे आम के बगीचे में आम बीन रहे 15 वर्षीय छात्र आयुष यादव उर्फ चुन्नू पुत्र सूरजभान यादव की मृत्यु हो गई । घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन जब बेटे का शव लेकर घर पहुंचे तो चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा । बताया जाता है कि आयुष सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज का मेधावी छात्र था । ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता और हर संभव मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा