5 साल से बंद थी बुजुर्ग की पेंशन, कलेक्टर ने तुरंत दिए बहाल करने के निर्देश

80 साल की बुजुर्ग महिला पेंशन लेने कलेक्ट्रेट पहुंची: कहा- फिंगरप्रिंट नहीं आने पर 5 साल पहले अफसरों ने बंद कर दी; चैंबर से बाहर आए कलेक्टर।

जालोर जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 80 साल की दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला कोकु देवी पेंशन की फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। बताया- बुजुर्ग होने के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान उसके हाथों के निशान स्पष्ट नहीं आ रहे थे। इसके कारण करीब 5 साल पहले उसकी पेंशन बंद कर दी गई। वे 5 सालों से सरकारी ऑफिसों में भटक रही है, लेकिन पेंशन चालू नहीं हुई। आखिरकार वे बुधवार को कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंची। हालांकि जानकारी मिलते ही कलेक्टर अपने चैंबर से बाहर आए और गैलरी में ही बुजुर्ग महिला की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिए।

पति की कैंसर से हुई थी मौत

दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला कोकु देवी (80) आहोर तहसील के जेतपुरा गांव की रहने वाली है। वे चलने में असमर्थ है, ऐसे में जमीन पर बैठकर ही मुश्किल से चल पाती है। कलेक्ट्रेट परिसर में बुजुर्ग महिला की हालत देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी चैनाराम मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बुजुर्ग को सहारा देकर व्हीलचेयर पर बैठाया और जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे के चैंबर तक पहुंचाया। कोकु देवी की विधवा बेटी नाथुदेवी ने बताया- करीब 20 साल पहले उनके पिता सोनाराम बावरी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बड़े भाई वीरमाराम का करीब 10 साल पहले निधन हो गया, जबकि छोटे भाई मंगलाराम की छह-सात महीने पहले खून की उल्टियां होने से मौत हो गई। अब परिवार में केवल महिलाएं और एक पोती रेशमा ही बची हैं, जिनके सामने आजीविका का गंभीर संकट है।

फिंगरप्रिंट नहीं आने से बंद हुई पेंशन

नाथुदेवी ने बताया कि कोकु देवी को पहले 500 रुपए और बाद में 1000 रुपए मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती थी। लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान फिंगरप्रिंट स्पष्ट नहीं आने के कारण करीब 5 साल पहले पेंशन बंद कर दी गई। इसके बाद परिवार ने कई बार आहोर एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और समस्या का समाधान नहीं हुआ। बुजुर्ग महिला के कलेक्ट्रेट चैंबर पहुंचने की सूचना पर कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे अपने चैंबर से बाहर आए और गैलरी में ही बुजुर्ग महिला की समस्या सुनी। इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को बुलाया और महिला को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ लंबित पेंशन सहित सभी जरूरी दस्तावेज जल्द तैयार कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर बोले- जल्द मिलेगी पेंशन

कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने कहा- अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोकु देवी की बंद पेंशन शीघ्र शुरू कराई जाए, उन्हें आवास योजना सहित सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिन दस्तावेजों की कमी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाए। मामले को निस्तारण कर दिया गया है। अफसरों को भी निर्देशित किया है कि बुजुर्ग के मामलों को प्राथमिकता से सुना जाए और उनकी समस्याओं को हाथों-हाथ समाधान हो। इस मामले में भी जरूरी निर्देश दे दिए हैं, पेंशन जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगी।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय